
Today Horoscope for 31 January 2022
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज मेष राशि वालों के लिए खुशहाली का दिन है। आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे। व्यापार और रोजगार अच्छा चलेगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग रहेगा। मेहनत से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहे हैं। बिजनस में नए प्रयोग करने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है। किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज मिथुन राशि वाले मेहनत करें तो खुद को साबित करके दिखा देंगे। किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना चाहिए। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए दिन कुछ खास मेहनत भरा रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें। किसी भी अनबन को जल्द ही सुलझाने की कोशिश करें।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वाले घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मन में शांति रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने वाला है।
Today Horoscope for 31 January 2022
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। आपकी छवि और अधिक मजबूत होगी। संपर्क और संबंधों से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अपनी प्रॉपर्टी की किसी भी जानकारी को गुप्त रखना बेहद जरूरी होगा। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। घर के जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रुचि रहेगी।
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 30 January to 5 February 2022 – साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। लोहे और धातु का कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा है। आपके फैमिली बिजनस में आज आपको अपने जीवनसाथी की बात माननी पड़ सकती है। आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। किसी नए प्रॉजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं। व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपको बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। पेंडिंग छोड़ दी गई कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकती है। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें।
कुम्भ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। घर से कुछ मीठा खाकर निकलने से आपके सारे काम बनेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी अथवा रुपये-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें।
Today Horoscope for 31 January 2022
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। यह समय आपके लिये ऊर्जादायक रहेगा। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरूरत होगी। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है और कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.threefitech.dnr_news
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
https://chat.whatsapp.com/KxcxT8MhsIb06CQX3nSDn8
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
https://www.youtube.com/c/WeekendReport
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


