Today Horoscope for 29 February 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रेम में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी से प्रलोभन में ना आएं। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। अध्ययन और आध्यात्मिक के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। मित्रों का समर्थन आप पर बना रहेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके सगे संबंधियों से यदि अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी और आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपका किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आप चुप रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। परिवार के लोग के मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। कारोबार को लेकर आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाणिज्यक मामलों में आपको निरंतरता बनाए रखना होगी। आप किसी के व्यर्थ की चर्चा में पड़ने से बचें। सगे संबंधी का आपको पूरा साथ मिलेगा। अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखना होगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिजनों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और वाणी और व्यवहार से आप सभी का दिल आसानी से जीत पाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आपकी धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
Today Horoscope for 29 February 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आपकी रुचि रहेगी। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान को संस्कारों और परंपराओं का ज्ञान देंगे। करियर को लेकर आप कुछ बचत की योजना में निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलना अच्छा रहेगा। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आर्थिक गतिविधियों में आप सतर्क रहें। आपके कुछ करीबी आपको परेशान कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओ पर पूरा ध्यान देंगे।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है।आप लेनदेन पर पूरा ध्यान दें और व्यापार में तेजी आएगी। आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी सकारात्मकता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। धन धान्य में वृद्धि होगी। आपके किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग और साथ बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों और उनके कामों में वृद्धि कर सकते हैं, जिसके कारण उनके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। व्यापार की कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी और भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सभी का साथ और समर्थन आप पर बना रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर निर्णय के लिए लेने के लिए रहेगा। आपको लोगों की बातों में आने से बचना होगा और आप महत्वपूर्ण बातों पर पूरा ध्यान दें। बुद्धि और विवेक से लिए गए फैसले हमेशा कामयाब रहते हैं। परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन आपको परिजनों के साथ रिश्ते में मिठास बनाकर रखनी होगी। आप इधर-उधर लोगों की बातों में ना आए।
Today Horoscope for 29 February 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको किसी जरूरी काम को लेकर बहुत ही सोच विचारकर कोई निर्णय लेना होगा। आपको कुछ ठगी लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों को तेजी से निपटने की कोशिश करें।