
Today Horoscope for 22 Aug 2025
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों को आज अपनी कुछ पुरानी आदतों को बदलने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता होगी। आज के दिन आपके अंदर सकारात्मकता रहेगी इसलिए जिन बातों की वजह से आप जीवन में बदलाव नहीं ला पा रहे हैं केवल उनके बारे में सोच विचार करें।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के जातों को आज पुरानी बातों को याद कर के मन में उदासी आ सकती है। आज के दिन किसी पुराने मित्र के साथ हुई मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वालों को आज के दिन अपनी क्षमता पर विश्वास बनाए रखना होगा। जिस लक्ष्य को आप काफी दिनों से पाना चाह रहे थे उसके संबंधित निर्णय आज आपके द्वारा लेकर बड़े काम की शुरुआत होने की संभावना बन रही है।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों को आज मन को शांत रखकर काम करना है, इससे इनका बड़ा कार्य भी आसानी से हो सकता है। काम की गति की तरफ ध्यान ना देते हुए केवल काम की क्वालिटी पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी होगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों द्वारा परिवार के लिए लिया गया बड़ा फैसला कुछ लोगों की नाराजगी का कारण बन सकता है। लोगों द्वारा प्राप्त हो रहे विरोध के बारे में सोच विचार न करते हुए केवल आपकी इच्छा और निर्णय के द्वारा प्राप्त हो रहे परिणाम पर ध्यान बनाए रखें।
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों को आज अपनी जीवनशैली में बदलाव होता हुआ नजर आएगा। आलस से थोड़ा दूर रहें। आज के दिन पैसों संबंधित स्थिरता प्राप्त करने के लिए आपके द्वारा कदम उठाया जा सकता है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों को आज किसी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आज जो आप घर में जो बदलाव लाना चाहते थे उस बदलाव संबंधित खरीदारी आपके द्वारा की जाएगी।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों द्वारा किसी भी प्रकार के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। लेकिन डेडीकेशन दिखानी पड़ेगी। आज के दिन मन की एकाग्रता बार-बार भंग हो सकती है इसलिए खुद को अपने लक्ष्य के बारे में याद दिलाते रहना होगा।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों को आज बहुत जरूरी है कि वे जिन बातों को हासिल करना चाहते हैं उन पर ध्यान बनाए रखें। परिवार संबंधित बातों में आप जरूरत से अधिक उलझे रहेंगे जिसके कारण व्यक्तिगत महत्वपूर्ण बातों की तरफ जाने अनजाने में आपका दुर्लक्ष हो सकता है।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले के लिए आज के दिन संयम और एकाग्रता ढलती हुई नजर आ सकती है, इसलिए केवल पैसों पर ध्यान ना बनाए रखते हुए अपने स्किल्स को भी बढ़ाना आपके लिए उतना ही आवश्यक होगा।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों को आज सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे मानसिक रूप थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। कुछ कामों को आपके द्वारा टालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह केवल मानसिक कमजोरी के कारण है इसलिए खुद को थोड़ा आराम देकर ही निर्णय लें।
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले आज आसपास के लोगों की वजह से मन पर केवल बोझ बढ़ता देखेंगे, इसकारण कई सारे निर्णय में आप बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। अन्य लोगों की राय को महत्व जरूर दें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





