
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Today Horoscope for 21 January 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और पारिवारिक खुशियों से भरा रहने वाला है, वहीं कुछ लोगों को खर्च, सेहत और रिश्तों को लेकर सतर्क रहना होगा। समझदारी से लिया गया फैसला दिन को और बेहतर बना सकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन बेहद शुभ और शानदार रहने वाला है। आज का दिन उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कुछ नया करने का अवसर आपको प्रसन्नता देगा। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा और वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। सेहत भी पूरी तरह साथ देगी।
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य का भरपूर साथ लेकर आया है। आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि लेन-देन में सतर्क रहने की जरूरत है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वालों के लिए दिन अत्यंत शुभ और लाभकारी रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने तनाव दूर होंगे और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और विरोधी परास्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि भावनाओं और वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। नौकरी बदलने के अवसर मिलेंगे और व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।
Today Horoscope for 21 January 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए दिन व्यस्त लेकिन लाभकारी रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेंगे। पुराने उधार की वापसी संभव है। मित्रों और परिजनों से मुलाकात होगी। प्रेम जीवन में थोड़ी बेरुखी रह सकती है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए दिन विशेष उपलब्धियों वाला रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और धार्मिक आयोजन हो सकता है। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए वित्तीय मामलों में सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। नए रचनात्मक कार्य मिलेंगे और विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र में उन्नति होगी। कोई अधूरा काम पूरा होगा। घर में समारोह का आयोजन हो सकता है।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों की आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। प्रबंधन क्षमता से कठिन काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
Today Horoscope for 21 January 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से शानदार दिन रहेगा। कम प्रयासों में बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने के अवसर मिलेंगे। निवेश से लाभ होगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





