Today Horoscope for 2 April 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखा कर काम में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। परोपकार के कार्य में आपका खूब रुचि रहेगी। लोग भी काम में आपकी मदद करेंगे। यदि आपको किसी काम को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। संतान से कोई गलती होने की संभावना है, इसलिए आप उनकी संगति की ओर भी विशेष ध्यान दें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। बिजनेस में आप यदि साझेदारी में किसी काम को कर रहे थे,तो उसमें भी आपको पार्टनर से कोई धोखा मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अपने बॉस से बहसबाजी में ना पड़ें, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने में फायदा है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम से वाहवाही होगी। उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने आवश्यक काम को लेकर अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप बिजनेस में बदलाव करने के लिए सोच विचार करेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने लिए महंगे कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल की खरीदारी कर सकते हैं।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप जीवनसाथी की किसी आदत को लेकर परेशान रहेंगे, जो आपके बीच में लड़ाई की वजह बन सकती हैं। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आप योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अपना कर बीमारियों से मुक्त रह सकते हैं। आपकी कोई बात परिवार के किसी सदस्य को बुरी लग सकती है।
Today Horoscope for 2 April 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने मन से लोगों का भला सोचेंगे,लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। फिर भी आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आपस थोड़ा परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको लेनदेन से संबंधित किसी योजना में बहुत मामलों में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। किसी को धन उधार देने से बचें । आपको वाहन चलाने में समस्या आ सकती है। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेगी, जिसे पूरा करने में आपको कुछ समय तो लगेगा, लेकिन फिर भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी। आपको संतान की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप कार्य क्षेत्र में कोई गलती करने से बचे, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। परिवार में चल रही कलह आपका सिर दर्द बनेगी, जिसे आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। यदि अपने काम में जल्दबाजी दिखायी,तो इससे कोई नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस को यदि कोई सलाह देंगे,तो वह उन्हें खूब पसंद आएगी। आपके काम में समस्या होगी। आप विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातक अपनी आय और व्यय में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा और आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आपको अपनी आय के बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी, तभी आप अपनी दैनिक कामों को आसानी से कर पाएंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आप अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे। बिजनेस में चल रही समस्याओं से भी आपको निजात मिलेगी। आप किसी वाहन की खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि कोई आईडिया आये, तो उसे अपने बिजनेस में तुरंत आगे बढ़ाएं। परिवार में लोग आपकी बातों का मान रखेंगे।
आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा और आप फूले नहीं समाएंगे, क्योंकि संतान को किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप करियर में ऊंचाइयों को छुएंगे। आप अपने मन में अहंकार ना रखें और अपने काम में आत्मविश्वास रखकर आगे बढ़े। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। य