
Today Horoscope for 19 November 2022
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप अपनी कला से कार्यक्षेत्र में अच्छी जगह बना पाएंगे। विद्यार्थी की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी भी कार्य को उत्साह से करें, जिसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। यदि आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां हैं, तो आपको उन्हें समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो कोई आपसे नाराजगी जता सकता है। कुछ आवश्यक कार्य को करने मे आप तेजी दिखाएं।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने किसी परिजन के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपको तोलमोल कर बोलना होगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले आज सुलझ सकते हैं, लेकिन करियर को लेकर यदि कुछ चिंता चल रही थी, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सरसता बनी रहेगी। अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में कुछ नयी तकनीकों को अपनाकर कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको किसी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आप किसी से भी अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा बना सकता है। आपके एक्स एनर्जी होने के कारण कुछ घर के कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको आज रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न रहेगे।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे और कुछ नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई बात नहीं छुपानी नहीं है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए खुशियां रहने वाला है। आप अपने घर की साज सज्जा पर पूरा जोड़ देंगे और जीवन साथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों में व्यस्त रहेंगे।
Today Horoscope for 19 November 2022
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कुछ कानूनी मामले आज गति पकड़ सकते हैं। इसको लेकर आपको फैसला तुरंत लेना होगा और परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको तनाव रहने के कारण किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी से भी आज किसी बात पर झड़प हो सकती है। मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है। आपको पेट संबंधित समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। व्यापार की कुछ योजनाएं आज फिर से शुरू हो सकती हैं। आपको आज संतान के करियर से संबंधित कोई कठिन निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपको नए अवसर मिलते रहेंगे। करियर को लेकर आप व्यर्थ चिंतित हो सकते हैं। जो लोग विदेशों में जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी होती दिख रही है। आपको अपनी रीति नीति पर पूरा ध्यान करना होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो कोई आपको किसी गलत योजना को फंसा सकता है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है आप घर में किसी पूजा पाठ आदि की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक कार्य पर आज पूरा बल देंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आपको किसी मामले में सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्पन्न रहने वाला है। आपको बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। धन-धान्य व सुख समृद्धि से भरपूर होने के कारण आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे व किसी की कोई परवाह नहीं करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में कनिष्ठ सहयोगियों की गलतियों को माफ करना होगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आवश्यक कार्य को कल पर ना टालें नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन पर फोकस बनाए रखें। आपके अंदर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने में परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। माता पिता की सेवा में आप कुछ समय लगाएंगे।
Today Horoscope for 19 November 2022
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज नौकरी में कार्यरत लोग अपनी अच्छी सोच का परिचय देंगे, जिससे उनके अधिकारी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज जोखिम का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज कोई भी डील न करें। यदि आपका किसी संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो वह गति पकड़ेगा। आपको अपने कुछ करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह आपके विरोधी बन सकते हैं।
हमारा न्यूज़पेपर बुक करवाने के लिए संपर्क करें : 9417313252
अपना व्यवसाय बढ़ाएं, हमारे साथ विज्ञापन के लिए संपर्क करें “डेली न्यूज़ रिपोर्ट (वीकैंड रिपोर्ट): संपर्क : +91 94173-13252
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


