Today Horoscope for 17 April 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। अपने किसी सगे संबंधी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें कोई अच्छा मौका हाथ लगेगा। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको अपने काम को लेकर सूचना बनानी होगी, तभी वह आसानी से पूरे हो सकेंगे।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। अपने कारोबार के मामलों मे व्यस्त रहने के कारण कल पर डाल सकते हैं, जो बाद में आपको परेशान करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत न करें, नहीं तो वह बढ़ सकती है। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर लेकर आने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने मित्रों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके व्यवहार के कारण आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी और लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से कोई कहासुनी हो, तो उसमें आप अपने मन में कोई बात ना रखें।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आध्यात्मिक गतिविधियों में अच्छा नाम कमाएंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल करेंगे। शिक्षा में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है।
Today Horoscope for 17 April 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में कुछ समस्याएं आ सकती है। आप अपने किसी मित्र से मदद लेंगे। किसी अजनबी के सामने आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपका कोई भूमि, भवन आदि से खरीदारी से संबंधित मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप परिवार की सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपने किसी परिजन पर भी कोई भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आप कोई भी काम पार्टनरशिप में करने से बचें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अवसर हाथ लग सकता है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। अपने काम को जल्द निपटाने की कोशिश करेंगे। आपको कोई शारिरीक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए था, तो वह बढ़ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, जो जातक घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें परिवार के सदस्यों की याद आएगी। आपको कुछ चिंता चल रही थी, तो वह व्यर्थ होगी।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन जल्दबाजी में किसी फैसले को लेने से बचने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर धन व्यय करेंगे। आपको कुछ योजनाओं से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको कुछ नए लोगों के संपर्क में आने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, तभी आपके काम पूरे होंगे। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई भी अवसर मिले, तो आप उससे चूके नहीं। किसी की कहीसुनी बातों में आने से आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपका कोई परिजन किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।
Today Horoscope for 17 April 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपका किसी नए घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों को लेकर प्रयासरत रहेंगे, तभी आपको उनमें सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।