Today Horoscope for 14 May 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके सभी काम अपने आप बनते चले जाएंगे। जिन काम को लेकर आप मेहनत कर रहे थे, उनके पूरे होने की संभावना है। आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने आय को सीमित रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर शाबाशी मिल सकती है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आप शानो शौकत के लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप, आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य को कोई बीमारी होने की संभावना है। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से रुक रहा था, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप बाहरी काम में ध्यान लगाएंगे।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपका काफी रुझान रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा परोपकार कार्य में लगाएंगे। यदि आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिले, तो आप उसमें अपनी बात जरूर रखें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
Today Horoscope for 14 May 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ा सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बचत की स्कीम का पता चल सकता है। आप जीवनसाथी की किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। वह प्रत्येक काम में आपका पूरा साथ देंगे। भाई व बहनों से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले उनके मन की इच्छा को भी जानना होगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए कुछ लाभ लेकर आएगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम को प्राथमिकता देंगे। इस कारण आपके कामों को करने में समस्या आएगी। आप अपनी पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपको किसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। माताजी से आप यदि कोई जरूरी जानकारी शेयर करें, तो उसे लीक ना होने दें।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम को आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार की योजना बना रहे लोग आज कुछ नये संपर्क बना सकते हैं। आपसे कार्य क्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपको अपने अधिकारियों से उसके लिए माफी मांगनी पड़ सकती है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपको वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने काम को लेकर सख्त रहेंगे। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो आपके काम में रुकावट आ सकती हैं। विद्यार्थी अपने पिताजी से शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आप कोई भी कार्य सोच विचार कर ही करें। यदि आपने किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो वह उसका फायदा उठा सकता है। आपके मन में कुछ विचार आएंगे, जिन पर आप तुरंत अमल करें। अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है, इसलिए सोच समझकर बोलें।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपके मित्र आपको किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए उनके मन में चल रही बातों को भी जानने की कोशिश करनी होगी। आप किसी काम को लेकर यदि अपनी मर्जी चलाएंगे, तो उसमें आपके पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं।
Today Horoscope for 14 May 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां भरा रहेगा। आपके सहयोगी ही आपके काम में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आप किसी अजनबी की बातों में आकर बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिस कारण बाद में नुकसान होने की संभावना है। माता जी की सेहत में गिरावट होने के कारण आपको भागदौड़ करनी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।