
Today Horoscope for 11 January 2026
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए शुभ और उन्नति देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं और कोई अच्छी डील मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपकी योजनाओं का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी में खुशखबरी मिल सकती है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। नए काम की शुरुआत में धैर्य रखें। वाहन या उधार पर खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में हल्की नोकझोंक संभव है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज सफलता आपके कदम चूमेगी। अधूरे काम पूरे होंगे और जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान महसूस हो सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात संभव है।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन या सम्मान मिल सकता है। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार में लाभदायक डील होगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। बड़ों का सम्मान करें। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
Today Horoscope for 11 January 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज धन लाभ के योग हैं। व्यापार में अच्छी कमाई होगी। आपकी बुद्धिमानी आपको आगे बढ़ाएगी। अचानक धन लाभ संभव है। नौकरी में वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चे भी होंगे लेकिन साथ ही धन लाभ के योग भी बनेंगे। नौकरी में अच्छा दिन रहेगा। सहकर्मियों के साथ समय बितेगा। शाम को मनोरंजन और अच्छे भोजन का अवसर मिलेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी को उधार देना पड़ सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी जिससे प्रमोशन के योग बनेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। विरोधियों से सतर्क रहें।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज धैर्य से काम लें। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। नौकरी में स्थिति बेहतर रहेगी। अतिरिक्त धन मिल सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। घर के कामों में सहयोग करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाहर का खाना न खाएं।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। धन लाभ होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ देगी। जमीन-जायदाद से जुड़े काम बनेंगे। विदेश से लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। धर्म और अध्यात्म में रुचि रहेगी।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज संतुलन बनाकर चलें। अति आत्मविश्वास नुकसान दे सकता है। फैसले सोच-समझकर लें। पुराने विवादों से दूरी रखें। वैवाहिक जीवन में तालमेल रहेगा। पारिवारिक मामलों को समझदारी से सुलझाएं।
Today Horoscope for 11 January 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। मनचाहा काम करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तेदारों से तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। धार्मिक आयोजन हो सकता है। निवेश से लाभ होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





