
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- June 2026 Vrat Tyohar : कुछ ही दिनों में जून माह की शुरुआत होने जा रही है और धार्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद खास माना जा रहा है। जून 2026 में कई महत्वपूर्ण व्रत, त्योहार और शुभ संयोग पड़ने वाले हैं, जिनका विशेष महत्व हिंदू धर्म में बताया गया है। इस पूरे महीने में पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक गतिविधियों का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।
इस बार जून माह की सबसे खास तिथियों में निर्जला एकादशी का व्रत शामिल है, जिसे साल की सबसे पुण्यदायी एकादशियों में गिना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से वर्षभर की सभी एकादशियों के बराबर फल प्राप्त होता है। इसके अलावा जून में बड़ा मंगल, वट पूर्णिमा व्रत, शनि प्रदोष, गायत्री जयंती और धूमावती जयंती जैसे कई प्रमुख पर्व भी पड़ रहे हैं। मान्यता है कि इन व्रतों और पूजा-अर्चना से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
जून 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार
- 3 जून – विभुवन संकष्टी
- 7 जून – अधिक भानु सप्तमी
- 8 जून – अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 11 जून – परम एकादशी
- 12 जून – प्रदोष व्रत और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
- 13 जून – मासिक कार्तिगाई और मासिक शिवरात्रि
- 14 जून – रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या
- 15 जून – मिथुन संक्रांति और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त
- 18 जून – प्रद्युम्न चतुर्थी
- 19 जून – स्कन्द षष्ठी
- 21 जून – भानु सप्तमी और साल का सबसे बड़ा दिन
- 22 जून – धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी
- 23 जून – महेश नवमी
- 25 जून – निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती
- 27 जून – शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी
- 29 जून – वट पूर्णिमा व्रत और ज्येष्ठ पूर्णिमा
- 30 जून – आषाढ़ माह का आरंभ
June 2026 Vrat Tyohar : निर्जला एकादशी 2026
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।
- एकादशी तिथि प्रारंभ – 24 जून 2026, शाम 6:12 बजे
- एकादशी तिथि समाप्त – 25 जून 2026, रात 8:09 बजे
- उदया तिथि के अनुसार व्रत – 25 जून 2026, गुरुवार
वट पूर्णिमा व्रत 2026
वट पूर्णिमा का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
- वट पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 29 जून 2026, सुबह 3:07 बजे
- तिथि समाप्त – 30 जून 2026, सुबह 5:27 बजे
- व्रत की तिथि – 29 जून 2026
Disclaimer:
यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, पंचांग, ज्योतिष और विभिन्न धार्मिक स्रोतों पर आधारित है। अलग-अलग स्थानों और पंचांगों के अनुसार तिथियों में अंतर संभव है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


