
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- How to become Rich : आजकल हर व्यक्ति अमीर बनना चाहता है और इस कारण वे कई प्रकार के उपायों का भी प्रयोग करता है। ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। हालांकि उपायों के साथ-साथ आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी क्योंकि सफलता मेहनत से ही मिलती है।
– सरसों के तेल में सिके गेहूं के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पूए, सात मदार (आक) के फूल, सिंदूर, आटे से तैयार सरसो के तेल का दीपक, पत्तल या अरण्डी के पत्ते पर रखकर शनिवार की रात में किसी चौराहे पर रख कर कहें -‘हे मेरे दुर्भाग्य तुझे यहीं छोड़े जा रहा हूं कृपा करके मेरा पीछा ना करना।’ सामान रखकर पीछे मुड़कर न देखें।
– जब रोटी बनाना शुरू करें तो तवे पर पहले थोड़ा सा नमक छिड़कें। इसके बाद रोटी बनाएं। यह टोटका भी धन प्राप्ति में बहुत कारगर है।
– शुक्र ग्रह के वैदिक मंत्र “ऊँ अन्नात्परिस्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत क्षत्रं पय: सेमं प्रजापति:” का सूर्य उदय से पहले उठकर स्नान करके घर के देवालय या मंदिर में जाकर 108 बार रोजाना जाप करें। ऐसा करने से शुक्र ग्रह प्रसन्न होकर व्यक्ति के लिए धन के रास्ते खोल देते हैं।
– रोजाना गूलर की लकड़ी और आम की लकड़ियों से हवन करें, इससे भी शुक्र ग्रह की कृपा बनी रहती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


