
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Horoscope 24 February 2026 : 23 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी के लिए यह दिन आर्थिक मजबूती और खुशखबरी का संदेश देगा, तो किसी को खर्च और निर्णयों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। करियर, व्यापार, प्रेम और सेहत के लिहाज से यह दिन कई अहम बदलावों का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत राशिफल—
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रुके हुए काम पूरे होने से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, इसलिए बजट बनाकर चलें। प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और सेहत सामान्य रहेगी।
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक लेन-देन से बचें। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी, लेकिन धैर्य से काम लें। पारिवारिक मामलों में मतभेद से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज चुनौतियों के बावजूद सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। रुके हुए काम पूरे होंगे और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। पेट संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में संवाद बनाए रखें।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आत्मविश्वास और भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में नई डील सफल हो सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी रहेगी।
Horoscope 24 February 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धैर्य और संयम से काम लें। छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें। लेन-देन में सावधानी बरतें। अतिरिक्त आय के स्रोत खुल सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है। सेहत पर विशेष ध्यान दें।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में कमी या धन फंसने से चिंता बढ़ सकती है। हालांकि परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धैर्य से काम लें, स्थिति में सुधार होगा।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
शुभ समाचार मिलने के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि संभव है। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। अचानक धन लाभ संभव है। व्यापार में नई डील से लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संवाद बनाए रखें।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। शिक्षा और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
Horoscope 24 February 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन सुखद और फलदायी रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। संपत्ति या वाहन खरीदने का योग है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


