
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Horoscope 2 April 2026 : 2 अप्रैल का दिन कई राशियों के लिए मेहनत का फल, धन लाभ और खुशखबरी लेकर आया है, जबकि कुछ को सावधानी और संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अनुभवी लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी रखें और जोखिम भरे फैसलों से बचें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सक्रियता से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन आप मेहनत से आगे बढ़ेंगे। नए काम की शुरुआत में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित लेकिन शुभ रहेगा। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी में तालमेल अच्छा रहेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों को आज सावधानी से काम लेना होगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। काम में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन स्थिति संतुलित रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बना रहेगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और सकारात्मक सोच का है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और सफलता के योग बनेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। सरकारी कामों में सतर्क रहें। प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
Horoscope 2 April 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों को आज कानूनी और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। नौकरी में दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। दिन के दूसरे भाग में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप धैर्य से उन्हें पार कर लेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और सफलता से भरा रहेगा। संतान की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। उधार या लोन के मामलों में सावधानी बरतें।
Horoscope 2 April 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कामकाज व्यवस्थित रहेगा और व्यापार में सफलता मिलेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


