

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Are iPhones going to get cheaper? : कहते हैं कि जिस चीज की उत्पादकता अधिक हो जाए तो उसकी कीमत भी घट जाती है। अब आईफोन को लेकर यह सवाल उठने लगे हैं। ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन ने 2025 में भारत में 25 से 30 मिलियन (2.5 से 3 करोड़) आईफोन बनाने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल के 12 मिलियन की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। यह कदम एप्पल की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह अपने उत्पादन को चीन से बाहर भी विविधता देने की तैयारी में है।
Are iPhones going to get cheaper? वैसे एक अन्य खबर यह भी सामने आई है कि Apple धीरे-धीरे अपने ईकोसिस्टम में AI फीचर्स को शामिल कर रहा है। अब कंपनी अपने प्रोडक्ट में AI Doctor जैसी सर्विस को शामिल कर सकती हैं। इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है। बताते चलें कि iPhone, Apple Watch और Air Pods आदि में पहले से लाइफ सेविंग तक के फीचर्स मौजूद हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


