
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Tarn Taran Encounter : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की गोली मारकर हत्या के मामले से जुड़े एक गैंगस्टर को पुलिस ने तरनतारन में हुए एनकाउंटर में मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कर्मचारी को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण उसकी जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक, तरनतारन में पुलिस की सीआईए और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की टीम को इनपुट मिला था, जिसके आधार पर एक संदिग्ध बाइक का पीछा किया गया। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने बाइक छोड़ दी और भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Tarn Taran Encounter
पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर को गोली लगी। घायल हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी, लेकिन सुरक्षा जैकेट के चलते वह सुरक्षित रहा।
एनकाउंटर में मारा गया आरोपी हरनूर नूर, कत्थूनंगल इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। वह गैंगस्टर प्रभ दासूवाल और अफरीदी का करीबी था और उनके लिए फील्ड वर्क करता था। पुलिस के मुताबिक, हरनूर अमृतसर में हुए AAP सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड की प्लानिंग में शामिल था और उसने सरपंच की रेकी भी की थी।

DIG स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी की भूमिका को लेकर अमृतसर पुलिस के साथ मिलकर जांच की जा रही है। एनकाउंटर स्थल से आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
Tarn Taran Encounter : पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से सरपंच हत्याकांड की जांच को अहम बढ़त मिली है और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





