

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) : Murder in Amritsar : अमृतसर बाईपास रोड पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक रुपिंदर सिंह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। मृतक की पहचान रुपिंदर सिंह के नाम से हई है और वो ‘घनूपुर काले के’ गाँव का रहने वाला था। पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया इस घटना में रुपिंदर सिंह की मौत हो गई है।
Murder in Amritsar : पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि रुपिंदर सिंह और उसके साथियों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज था। रुपिंदर कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस इलाके में लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से दोषियों को ढूंढ़ने में लगी हुई है। उन्होंने बताया के जांच करने के बाद दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


