Today Horoscope for 21 May 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा। अपने कामों के पूरा होने से फूले नहीं समाएंगे। आप आत्म विश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार नहीं दिखाना है, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपने किसी को कोई सलाह दी थी, तो वह गलत साबित हो सकती है। आपको किसी नुकसान के होने के कारण परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप कोई नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप कोई भी काम योजना बनाकर ही आगे बढ़ाएं। आप अपने काम को कल पर न टालें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आप मन से थोड़ा दुखी रहेंगे। आप की रुचि धार्मिक कार्यों की ओर रहेगी। आपके पिताजी आपके लिए सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से यदि आपने कुछ उम्मीद रखी थी,तो वह उन पर खरी उतरेंगे। अपने घर परिवार की जरूरत पर पूरा ध्यान देना होगा,तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। अपनी दैनिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए की जानी वाली मेहनत सफल होगी। आप अपनी संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान दें,वह किसी गलत काम की और अग्रसर हो सकते है। आप किसी को धन उधार देंगे,तो आपके उसे धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपकी आपसी कलह उत्पन्न हो सकती है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक काम पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप दूसरों के काम पर ध्यान लगाने के कारण अपने काम पर ढील दे सकते हैं। आपके किसी प्रिय मित्र के विवाह की बात पक्की हो सकती है,जिससे आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से अपने मन में चल रही बातों को साझा कर सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है।
Today Horoscope for 21 May 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आप अपनी मर्जी चलाने के कारण समस्या में आ सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जो जातक किसी नए काम को लेकर सोच विचार कर रहे थे, तो वह उसमें आगे बढ़ेंगे। आपकी संतान उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी यदि कोई प्रॉपर्टी की डील लंबे समय से रुकी हुई थी, वह आप फाइनल हो सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों का सावधान रहने की आवश्यकता है। जो लोग आईटी सेक्टर से जुड़े हैं,उन्हें अच्छा धन लाभ मिलने के कारण वह फुले नहीं समाएंगे।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा,जिस कारण आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं,जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपके आसपास में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो शांत रहे। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजनेस में उधेड़बुन में लगे रहने के कारण अपने पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान कम देंगे। लड़ाई झगड़े के कारण पारिवारिक रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। किसी से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने जीवनसाथी को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त करने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। काम में बढ़ोतरी तो होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन्हें कोई नया मौका मिल सकता है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी।
Today Horoscope for 21 May 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेगा। आपके बिजनेस मे चार चांद लगेंगे। आप लोगों की बातों को समझ कर आगे बढें। यदि आप किसी को पार्टनर बनाएंगे तो वह आपका फायदा उठा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। आपको अपने अधिकारी का पूरा साथ मिलेगा। आपकी संतान कही घूमने फिरने जाए तो आप साथ जाएं।