
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट): शहर के प्रख्यात अस्पताल NHS में आज उस समय एक बड़ी दुर्घटना हो गयी जब अस्पताल के एंट्रेंस के बहार लगा शीशा अचानक से गिर गया। शीशे के नीचे आने से 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। 2 घायल अस्पताल के स्टाफ के लोग थे और एक महिला स्टाफ की रिश्तेदार है। घायल महिलाओं में निशा 25 व काजल 20 शामिल है। ये लोग अपने रिश्तेदार गौरव को छुटी दिलवाने आए थे। इस बारे में जानकारी देते हुए संगत सिंह नगर निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने मरीज को अस्पताल से ले जाने के लिए आये थे और ऑटो में बिठाते हुए ऊपर से बहुत बड़ा कांच टूट कर उन पर गिर गया जिससे वे घायल हो गई।


-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

