
पटना (वीकैंड रिपोर्ट) : Fire in Hotel : पटना जंक्शन में एक होटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग ने आसपास के 3 होटलों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और 20 से ज्यादा लोग झुलसे हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही कई लोगों के होटल में फंसे होने की भी संभावना है। इस हादसे में 3 महिला और 3 पुरुष हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने की ये घटना रेलवे स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।
Fire in Hotel : स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





