
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट) : Little Girl’s health worsened after eating chocolate : पंजाब के पटियाला में पहले केक खाने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत थी वो मामला अभी ठंडा नहीं हुआ तो अब फिर डेढ़ वर्षीय बच्ची की चॉकलेट खाने से तबीयत बिगड़ गई है। बच्ची की हालत इतनी खराब हो गयी की उसे उल्टिया आने लग गयी। बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उस दुकान पर जा पहुंची जहां से चॉकलेट खरीदी गई थी। दुकान में रखीं चॉकलेट का सेंपल लिया गया। फिलहाल सैंपल की जांच की जा रही है।
Little Girl’s health worsened after eating chocolate : पारिवारिक सदस्य ने बताया कि बच्ची पटियाला से उनके घर आई थी जिसके चलते उन्होंने बच्ची को गिफ्ट के तौर पर चॉकलेट, कुरकुरे, जूस का एक बकेट बनाकर दिया था। लुधियाना वापस घर पहुंचने पर बच्ची को बकेट खोल कर चॉकलेट खाने को दी तो अचानक से उसकी सेहत खराब हो गई। वहीं उसी बकेट में से एक 22 वर्षीय लड़की ने भी चॉकलेट खाई लेकिन उसकी तबीयत खराब होने के बाद ठीक हो गई। डेढ़ वर्षीय बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जब बकेट चेक किया गया तो उसमें सारा एक्सपायरी सामान पैक किया हुआ था। पुलिस ने संबंधित परिवार का बयान दर्ज कर लिया है। वहीं सेहत विभाग भी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






