Today Horoscope for 9 April 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। अपने लंबे समय से रुके हुए काम को समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने करियर को संवारेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहें। धर्म कर्म के कार्यों के प्रति काफी रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको माताजी से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सामाजिक गतिविधियों में पूरी रुचि दिखाएंगे। आपका कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला विवादित चल रहा है, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आज अपनी सोच समझ से काफी काम में आगे बढ़ेंगे। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधा दूर होंगी।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने में समस्या आएगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज करेंगे।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप अपने कामों को खुद करने की कोशिश करेंगे। यदि आप उन्हें छोड़कर किसी दूसरे के भरोसे आगे बढ़ेंगे, तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या आएगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आपके काफी काम पूरे हो सकते हैं।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आप कुछ उतार-चढ़ाव रहने के कारण परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को नए पद की प्राप्ति हो सकती है। उनके ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ भी थोड़ा अधिक रहेगा। आप अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतें। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। विद्यार्थी किसी परीक्षा में भाग लेंगे, तो उन्हें सफलता मिलेगी।
Today Horoscope for 9 April 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके आसपास रह रहे लोगों से आपको खुशखबरी मिलने से आप अच्छे मूड में रहेंगे। बिजनेस में किसी बड़ी स्कीम में धन लगा सकते हैं। यदि आपने अपने काम में लापरवाही दिखाई, तो बाद में आपको इसमे समस्या हो सकती है। विदेश से व्यवसाय कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। संतान को किसी अच्छी नौकरी के प्रति होने से आपका सिर गर्व से ऊंचा रहेगा। साझेदारी में आप किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य आपकी इस आदत से परेशान रहेंगे, जिस कारण आप धन का संचय कम कर पाएंगे। परिवार में बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अपने करीबियों से कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की यदि कोई डील पेंडिंग चल रही थी, तो वह फाइनल होगी। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ सकते हैं। आप किसी को धनुर्धर देने के लिए सोच विचार कर सकते हैं।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आप उनके मन में चल रही उलझनो को जानने की कोशिश करें। आप अपने अधूरे सपनों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। जीवन साथी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है, जिसे आप बढ़ाएं ना।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद अच्छा मुकाम हासिल होगा। आप दूसरों के भरोसे महत्वपूर्ण काम ना करें नहीं तो वह रुक सकता है। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव तो रहेगा, लेकिन फिर भी आप उसे इंजॉय करेंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी दूर होती दिख रही हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे, जिससे आप कुछ समय के लिए टेंशन फ्री रह सकेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सगे संबंधियों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।
Today Horoscope for 9 April 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने कामों में आत्मविश्वास से आगे बढ़े, तो अच्छा रहेगा। आपके बढ़ते खर्चो का लेखा-जोखा रखना होगा। आपको कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने से आपको प्रसन्नता रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों से आपको किसी काम को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है। आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।