
Weekly Horoscope 10 Mar to 16 Mar 2024
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आया है। इस सप्ताह की शुरुवात धन प्राप्ति से होने वाली है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा करने का योग बनेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। संतान की कामना कर रहे लोगों की इच्छा पूरी होंगी। विद्यार्थियों के जीवन में उन्नति के अवसर आएंगे। परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। जिन लोगों को आंख या दांत की समस्या चली आ रही है, उनका रोग शान्त होगा। समाज में आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। मान सम्मान बढ़ेगा नए रिश्ते बनेंगे। घर में अतिथि के आने की संभावना बनेगी। घर में बच्चों की किलकारी गूंजेंगी। जो लोग घर से दूर जाकर व्यापार करने की सोच रहे हैं, उनका कार्य पूरा होगा।
उपाय : इस सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृष राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वालों के लिए दूर की यात्रा का योग बनेगा। इस सप्ताह आपको धन आगमन के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। यदि आप संतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो आपको संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर में संतान की किलकारी गूंजेंगी। आपको किसी ऐसे व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा जो समाज में बहुत प्रतिष्ठित व्यक्ति है, इस से आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा। आपके परिवार में किसी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। परिवार के साथ मिलकर समय बिताएं। घर से बाहर खाना खाने का कार्यक्रम है तो उसे टाल दें। आपके मन में चंचलता के भाव भरे रहेंगे। आपके स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिलेंगे।उपाय : इस सप्ताह गरीब लोगों को भोजन करवाएं।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आने वाला है। आप वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य क्षेत्र में उन्नति प्राप्त हो सकती है। आपके घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। परिवार में किसी उत्सव के होने की संभावना है। घर से कोई सदस्य विदेश यात्रा के लिए जा सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी व्यापारी की मदद मिलेगी। आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आपके पिता के छोटे भाई को शारीरिक कष्ट हो सकता है। घर के युवाओं के लिए यह समय कष्टकारी हो सकता है। इस सप्ताह करियर के लिए अच्छे योग बनते हैं। जो लोग किसी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके सकारात्मक परिमाण आने का योग बनता ।
उपाय : इस सप्ताह पीली वस्तुओं का दान करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही उत्तम साबित होगा। आपका भाग्य प्रबल रूप से आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बोलने से पहले सोच समझ कर बोले, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। शारीरिक कष्ट हो सकता है। पांव की चोट से सावधान रहें। सप्ताह अंत आते आते आपके अंदर चंचलता के भाव पैदा होंगे। आपको सबका साथ मिलेगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो बोलने में थोड़ा अटकता होगा, परंतु वह बहुत प्रसिद्ध व्यक्ति हो सकता है, उस से आपको सामाजिक लाभ प्राप्त होगा। आपके घर में उत्सव का योग बनेगा। परिवार में चले आ रहे कलेश का निवारण होगा। घर में शांति बनी रहेगी।
उपाय : इस सप्ताह मछलियों को कच्चे चावल खिलाएं।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा। आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिना बात के जीवनसाथी से झगड़ा ना करें इस सप्ताह आपके घर में किसी नए अतिथि के आने का योग बनता है। जो लोग विदेश से जुड़े कार्य में लगे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे, जिनके जीवन में जीवनसाथी की प्रतीक्षा चल रही थी, उन्हें अभी प्रतीक्षा करनी होगी। नया रोजगार शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। कार्य क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। आपके मन की कल्पना के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। बोस आपसे खुश रहेंगे। अलस आपका शत्रु साबित हो सकता है। वाहन ध्यानपूर्वक चलाएं। उपाय : इस सप्ताह सूर्य भगवान की उपासना करें।
Weekly Horoscope 10 Mar to 16 Mar 2024
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल फल देने वाला है। आपके शत्रु आपसे परास्त रहेंगे। आप रोजगार में परिवर्तन करना चाह रहे हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छे अवसर बनेंगे। आप संतान के किसी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परंतु सप्ताह अंत आते-आते आपके जीवन साथी से आपका विवाद हो सकता है। जो लोग नए जीवनसाथी की तलाश में है, उन्हें उनका जीवनसाथी मिलने में विलम्ब हो सकता है। आप कोई नया कार्य शुरू कर रहे हैं, तो आपकी जिंदगी आपको सफलता देगी।आपके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा, परंतु सप्ताह अंत आते-आते जीवन साथी से मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय : इस सप्ताह आप चीटियों को आटा खिलाएं।
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। यदि कोई शत्रु आपको परेशान कर रहा था, तो इस सप्ताह आपको शत्रु से भी लाभ होगा। संतान होने की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को संतान की प्राप्ति होगी। विद्याथियों को परीक्षा में आशा के अनुरूप शुभ फल प्राप्त नहीं होंगे। जिन लोगों का जीवनसाथी नाराज चल रहा था, सप्ताह अंत तक वह भी अनुकूल हो जायेगा। आपके परिवार में चले आ रहे विवाद समाप्त होंगे। यदि किसी संबंधी से कोई विवाद चल रहा था, तो उसके समाप्त होने का समय है। परिवार में खुशहाली आएगी। घर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। शरीर की ऊर्जा बनी रहेगी।उपाय : इस सप्ताह हरी वस्तु किन्नरों को भेंट करें।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आएगा। इस सप्ताह रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग भी बनेंगे। आकस्मिक दूर की यात्रा भी हो सकती है। संतान सुख में बाधा आ सकती हैं। बच्चों की परीक्षा का परिणाम अनुकूल न होने से मानसिक चिंता हो सकती हैं। सप्ताह अंत आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। जिन्हें संतान के परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा थी, अच्छे परिणाम मिलने से घर में उत्सव का माहौल बनेगा। यह सप्ताह ऊर्जा भरा रहने वाला है। इस सप्ताह में आपका पराक्रम आपकी प्रतिष्ठा को बढाएगा। आपका शारीरिक बल दूसरों को आकर्षित करेगा।
उपाय : इस सप्ताह सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा सिद्ध होगा। धनु राशि वालों को इस सप्ताह अच्छी सूचना सुनने को मिलेंगी। कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। घर में उत्सवों का माहौल बना रहेगा। घर में सुख शांति आएगी। अचानक परिवार के साथ दूर की यात्रा करने का योग बनेगा। संतान की तरफ से भी शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। महिलाओं को पुरुष और पुरुषों को किसी महिला से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में किसी के विदेश जाने की सूचना आपको प्रसन्न करेगी। घर में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। भाइयों के घर में खुशी के समाचार आपके मन को प्रसन्न रखेंगे।
उपाय : इस सप्ताह आपको किन्नरों को कोई वस्तु भेंट देनी चाहिए।
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। आप कहीं दूर की यात्रा का कार्यक्रम बना रहे हैं, तो इस सप्ताह यात्रा हो सकती है। संतान से जुड़ी अच्छी सूचना आनंद मय कर देगी। घर में उत्सव खुशी का माहौल बनेगा। सप्ताह का अंत आते-आते घर में किसी का स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है।आपके सामाजिक जीवन में एक बदलाव लेकर आएगा। आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी तरह का एलिगेशन आप पर आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सोच समझ कर बोले। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा, परंतु माहौल बनाए रखने के लिए मिलजुलकर कार्य करें। परिवार के साथ भोजन करें। लोग आपकी कद काठी की प्रशंसा करेंगे।उपाय : इस सप्ताह में लोगों की मदद करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा फल लेकर आएगा। आपके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आपके परिवार में अचानक कोई खुशी आ सकती है। घर का कोई सदस्य घर से दूर की यात्रा करने के लिए जा सकता है। विद्यार्थियों को इस सप्ताह परीक्षा के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं है, उन्हें वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस समय प्रतिष्ठा पर कोई दाग आ सकता है। सावधान रहने की जरूरत है। आपके घर में खुशियों की वर्षा होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की रोजगार लगने की सूचना, घर का माहौल खुशी भरा बना कर रखेगी।उपाय : इस सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Weekly Horoscope 10 Mar to 16 Mar 2024
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए संभल कर रहने का समय है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा कार्य क्षेत्र में आपको हानि होने की संभावना है। व्यर्थ के खर्च करने से बचें। इस सप्ताह सामाजिक संबंधों में प्रतिष्ठा में किसी तरह का कलंक आने की संभावना है। इसीलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। लोगों से संबंध बनाते हुए ध्यान रखें। चुगली करने वाले लोगों से सावधान रहें। इस सप्ताह आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। परंतु सप्ताह के मध्य और अंत तक आते-आते आपके जीवन साथी से आपका कोई विवाद हो सकता है।पारिवारिक कारणों से मानसिक चिंता का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय : इस सप्ताह किन्नरों को कोई वस्तु भेंट करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------











