

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Facebook Instagram Server Down : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम आज अचानक ठप पड़ गया है। इंस्टाग्राम और फेसबुक कंटेंट लोड होने में समय लग रहा है। ज्यादातर लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक नहीं चला पा रहे हैं। कुछ यूजर्स Facebook से अचानक साइन आउट हो गए. इस आउटेज का असर इंस्टाग्राम के साथ-साथ मैसेंजर पर भी पड़ रहा है। Meta की सर्विसेज भारतीय समयानुसार रात के 9.10 बजे प्रभावित हुई हैं। मोबाइल ऐप सहित वेब सर्विसेज भी ऐक्सेस नहीं हो रही हैं. फेसबुक ऐप भी काम नहीं कर रहा है। करोड़ों लोगों का डेटा फेसबुक से लीक हो गया हालांकि इस बार क्या प्रॉब्लम हो रही है फिलहाल साफ नहीं है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


