

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing In JALANDHAR… किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में रहने वाले BMS फैशन के मालिक का नया पंगा सामने आया है। पंगा यह है कि लक्ष्य वर्मा ने अपनी ही दुकान के मुलाजिम पर फायरिंग कर दी। पीडि़त का नाम अमित है और वह बस्ती बावा खेल का निवासी है। अमित के मुताबिक वारदात 16 फरवरी को हुई।
Firing In JALANDHAR… वह BMS फैशन के आउटलेट के बाहर मौजूद था। तब वहां पर उसकी BMS फैशन के मालिक लक्ष्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। उस दौरान लक्ष्य ने शराब पी हुई थी जिससे लक्ष्य गुस्से में आ गया और उसने पीड़ित अमित पर गोली चला दी लेकिन वहां गनीमत यह रही कि इस गोलीबारी में अमित बाल-बाल बच गया। थाना आठ पुलिस ने बीएमएस के मालिक लक्ष्य पर धारा 307 के तहत FIR दर्ज की है। बता दें कि कुछ महीने पहले भी लक्ष्य ने प्रापर्टी विवाद को लेकर गोली चला दी थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


