

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Indian Navy shows bravery… भारतीय नौसेना ने आज अरब सागर में सोमालिया के पूर्वी तट के पास से सोमवार को 19 पाकिस्तानी नाविकों की जान बचाई। ईरान के झंडे वाले जहाज को 11 समुद्री लुटेरों ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद नौसेना ने जहाज को रेस्क्यू करने के लिए अपना युद्धपोत INS सुमित्रा भेजा था। इससे पहले भारतीय नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने रविवार को ईरान के जहाज एफवी ईमान को बचाया था। उसके बाद जहाज अल नईमी को सोमालिया के लुटेरों के शिकंजे से छुड़ाया है। यह घटना केरल के कोच्चि के तट से 800 मील दूर अरब सागर में हुई।
Indian Navy shows bravery… भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने एक्स पर लिखा, आईएनएस सुमित्रा ने मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री डकैती के प्रयास को विफल कर दिया और 11 सोमाली समुद्री डाकुओं से 19 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों को बचा लिया है. ये कार्रवाई अदन की खाड़ी में कोच्चि के तट पर की गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


