

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): Kartarpur Sahib Controversy : करतारपुर साहिब कारीडोर कांप्लेक्स में हुई कथित डांस और नानवेज पार्टी से श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है कि दरबार साहिब परिसर में तीन घंटे चली पार्टी रात 8 बजे शुरू हुई थी। जिसमें शराब और मांस भी परोसा गया। गानों पर डांस भी किया गया। इस पार्टी में नरोवाल जिले के पुलिस आयुक्त मोहम्मद शाहरुख समेत सिख समुदाय के कुछ लोगों के अलावा कुल 80 लोगों ने हिस्सा लिया।
Kartarpur Sahib Controversy : पाकिस्तान में हुई इस ओछी हरकत को लेकर सिख समुदाय में रोष और गुस्सा है। भाजाप नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि नारोवाल में पीएमयू करतारपुर कारीडोर कमेटी ने स्थानीय डिप्टी कमिश्नर एवं करतारपुर गुरुद्वारा प्रशासन के डीएसपी समेत अन्य अफसरों ने एक डांस पार्टी का आयोजन किया। इसमें जमकर शराब और मीट का दाैर चला। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सिरसा ने कहा कि वह इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


