

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing at Money Exchanger Shop : कस्बा फिल्लौर में मनी एक्सचेंजर की दुकान पर वारदात की खबर है। यहां अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाकर कारोबारी को लूटने की कोशिश की। हालांकि कारोबारी ने साहस दिखाते हुए उनका मुकाबला किया, जिसके बाद आरोपी आरोपी बिना लूट अपनी जान बचाकर फरार हो गए। दोनों आरोपियों के पास हथियार था। एक ने दुकान में एक गोली भी चलाई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Firing at Money Exchanger Shop : जानकारी के अनुसार लूट की नीयत से दुकान में घुसे 2 बाइक सवार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर धावा बोल दिया। इस दौरान लुटेरों ने दुकानदार पर गोलियां चलाई, जिसके जवाब में दुकानदार ने भी फायरिंग की। वहीं लुटेरे बिना वारदात को अंजाम देते हुए वहां से फरार हो गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


