

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : New Chief Justice of Punjab : जालंधर की रहने वाली कुमारी जस्टिस रितु बाहरी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का एक्टिंग मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह शनिवार को अपना कार्यभार संभालेंगी। अभी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के कोर्ट नंबर 13 में कार्यरत जस्टिस रवि शंकर झा मुख्य न्यायाधीश के पद पर काम कर रहे हैं।
New Chief Justice of Punjab : जस्टिस रितु बाहरी की नियुक्ति की अधिसूचना केंद्र सरकार ने जारी की है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रवि शंकर झा शुक्रवार को रिटायर हो रहे हैं। रितु बाहरी मूल रूप से पंजाब के जालंधर की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1962 में हुआ है। उन्होंने अपनी कानून की पढ़ाई 1985 में चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से की है। वह 1986 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल में पहली बार रजिस्टर हुई थीं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


