
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट ) : Openhimer Trailer Release : क्रिस्टोफर नोलन द्वारा बनी फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। क्रिस्टोफर नोलन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह फिल्म साल 2023 की बड़ी हिट साबित हो सकती है। फिल्म साइंटिस्ट जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के तीन मिनट के ट्रेलर में उनकी कहानी और अविष्कार की अतुलनीय झलक दिखाई गई है।
यह भी पढ़ें : The Kerala Story : ‘द केरल स्टोरी’ के टीम मेंबर को मिली धमकी, कहा-‘कहानी दिखाकर अच्छा नहीं किया’
Openhimer Trailer Release : ओपनहाइमर को परमाणु बम यानी न्यूक्लियर बॉम्ब का आविष्कार करने का श्रेय दिया जाता है। फिल्म के ट्रेलर में आपको बिल्कुल अलग दूनिया देखने को मिलेगी। यह फिल्म 21 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में सिलियन मर्फी के अलावा एमिली ब्लंट, मैट डेमन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, फ्लोरेंस पुघ और कई अन्य कलाकार शामिल हैं। ये एक्टर्स ऐसे व्यक्तियों के किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने किसी न किसी तरह से मैनहट्टन प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया था।
Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


