
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : City Di Ms. And Mrs. Punjaban titles : रेडियो सिटी व लेक्मे अकादमी द्वारा हंसराज महिला महाविद्यालय के सहयोग से सिटी दी मिस एवं मिसेज पंजाबन प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के दोनों टाइटल एचएमवी द्वारा जीते गए। एचएमवी में बी.वॉक (जर्नलिकम एवं मीडिया) सेमेस्टर-4 की छात्रा साहिबप्रीत कौर ने मिस पंजाबन का टाइटल जीता। कालेज में रिसैपशनिस्ट के पद पर कार्यरत श्रीमती तरनजीत कौर ने मिसेज पंजाबन का टाइटल जीता। उन्होंने अपनी परफारमेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह भी पढ़ें : Celebrated Ambedkar Jayanti and Baisakhi : Innocent Hearts ने मनाई बाबासाहेब अंबेडकर जयंती तथा कृषि पर्व बैसाखी
City Di Ms. And Mrs. Punjaban titles : प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने दोनों को बधाई दी तथा कहा कि उन्होंने दोनों टाइटल एचएमवी के नाम करवाकर कालेज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर डीन यूथ वैलफेयर नवरूप, इवेंट इंचार्ज एवं आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, मॉस कम्यूनिकेशन विभागाध्यक्षा रमा शर्मा, विभागाध्यक्षा डिकााइन विभाग डॉ. राखी मेहता भी उपस्थित थे।
Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


