

दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Kidnapped and Raped the Girl : नॉर्थ दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में 5 साल की बच्ची का अपहरण कर रेप किया गया। बच्ची की हालत गंभीर है, उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि IPC और पॉक्सो की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक मासूम बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी वहीं से बच्ची को उठा ले गया। बच्ची घर नहीं आई तो माता-पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची को खोजने के लिए छापेमारी की। अनाउंसमेंट भी किया गया, लेकिन बच्ची नहीं मिली।
Kidnapped and Raped the Girl : गुरुवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह करीब 7 बजे बच्ची एक पार्क के पास मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम से रेप की पुष्टि की। पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


