
स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Suresh Raina Retirement : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अब सुरेश रैना ने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया है। इससे वह विदेशों में होने वाली टी20 लीग में खेलने के लिए योग्य हो गए हैं। इसकी जानकारी रैना ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है।
यह भी पढ़ें : Dog Bites Child In Lift : कुत्ते ने लिफ्ट में बच्चे को काटा, महिला का नहीं पसीजा दिल, देखें वीडियो
इससे पहले सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। मगर वह उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते रहे थे। साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेल रहे थे। पिछले IPL 2022 सीजन में रैना को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था।
Suresh Raina Retirement : 35 साल के सुरेश रैना ने ट्वीट में लिखा, देश और उत्तर प्रदेश राज्य के लिए क्रिकेट खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं। साथ ही मैं बीसीसीआई, यूपी क्रिकेट संघ, आईपीएल टीम सीएसके और राजीव शुक्ला का धन्यवाद करता हूं। मुझे सपोर्ट करने के लिए मेरे फैन्स को भी शुक्रिया।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


