मेष: आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से प्रेरित होकर उच्च शिक्षा के लिए उत्साहित होंगे। ऐसे संस्थाओं के विषय में पता कर लेगे जहां से अच्छा लाभ हो। घर परिवार के साथ संबंध सुखद होंगे। किन्तु निजी संबंधों में साथी को लेकर आप परेशान होंगे। वृषभ : आज का दिन धन निवेश व बाहर के कामों लिए सहायक होगा। जिससे आप अपने कामों के प्रति उत्साहित होंगे। नौकरी पेशा के जीवन में आगे बढऩे की स्थिति बनी हुई होगी। किन्तु भौतिक सुख के साधनों का आभाव रहेगा। परिवार में आज तनाव हो सकता है। मिथुन: आज आपका दाम्पत्य जीवन अधिक सुखद व सुन्दर बना हुआ होगा। व्यापारिक कार्यो को आप और अच्छे ढंग से संचालित कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा होगा। आपके चेहरे की रौनक बढ़ी हुई होगी। जमीन जायदाद के मामले में परेशानी होगी। कर्क: आज आप अपने मामा के साथ किसी जरूरी पहलुओं पर चर्चा कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्रों में आपको कहीं बाहर जाना होगा। हालांकि यह आपका स्थानान्तरण होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन ज्यादा बेहतर नहीं होगा, उपचार की आवश्यक्ता हो सकती है। सिंह: आज का दिन जहां आपको पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में बढ़त देने वाला होगा। वहीं व्यापारिक जीवन में वृद्धि व समृद्धि देगा। आपके अधिकांश प्रयास धन लाभ में तब्दील होंगे। आप प्रतियोगी व खेल के क्षेत्र में अपका प्रदर्शन अच्छा होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता की स्थिति होगी। किन्तु लेन-देन में तनाव होंगे। कन्या: आज आप अपने कामों को पहले से अच्छी तरह करने में सक्षम होंगे। आपको विभाग के द्वारा पदोन्नति दिए जाने पर विचार होगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन बढिय़ा होगा। निजी संबंधों में साथी के साथ आप प्रसन्न होंगे। किन्तु आमदनी को बढ़ाने की चिंता होगी। तुला: आज आप उच्च शिक्षा व कला के क्षेत्रों में वृद्धि अर्जित करने के लिए तत्पर होंगे। आपको आज सफलता मिलना लगभग तय है। किन्तु इसके लिए आपको और सक्रिय होने की जरूरत होगी। आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा अच्छा नहीं होगा। निजी संबंध तनाव युक्त होंगे। वृश्चिक: आज आप किसी भूमि की खरीद को अंतिम रूप देने में लगे होंगे। संबंधित पक्ष द्वारा दी गई जानकारी सही या नहीं अन्यथा ध्यान रखें मेहनत की कमाई विवादों में फंस सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ज्यादा बेहतर नहीं होगा। धन अधिक व्यय होगा। धनु : आज का दिन क्रमिक रूप से आपको व्यवसायिक जीवन में वृद्धि देगा। आपको कारोबार में लाभ होगा। आज आप पत्नी व बच्चों की बातों को वरियता देगे। जिससे घर परिवार में उत्साह का माहौल होगा। चेहरे में मुस्कान होगी। किन्तु विदेश के मामलों में चिंता होगी। मकर: आज आपको लगेगा कि आप कुछ मामलों में पीछे हो रहे हैं। अत: प्रबंधन को दुरूस्त करते हुए उत्पादन व विक्रय लक्ष्य को हासिल करना जरूरी है। अत: आप अधिक सक्रिय होगे। सेहत में कंधे व गले में दर्द होगा। आज आपको धन अधिक व्यय करना होगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। कुम्भ: आज आप व्यापार के क्षेत्र में आपको अच्छा खासा अर्थ लाभ होगा। आप अपने भौतिक जीवन के स्तर को और सुधारने हेतु प्रयासरत होगे। आप अपने ज्ञान को और पुष्ट करने में व्यस्त होगे। पुत्र की तरफ से आपको खुशी होगी। किन्तु ऋण के मामले में तनाव होगा। मीन: आज आपके चेहरे की रौनक अच्छी होगी। अपने कामों और दक्षता के साथ करने में लगे हुए होगे। आपको काम-काजी जीवन में ख्याति अर्जित होगी। आपके कार्य व व्यवहार दोनों ही सराहनीय होंगे। आप किसी बात को सकारात्म तरीके से लेगे। किन्तु आप शिक्षा में पिछड़ सकते हैं।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------