
संगरूर (वीकैंड रिपोर्ट)– Suicide Outside CM House : CM भगवंत मान के घर के बाहर 2 युवकों ने सुसाइड करने की कोशिश की। एक ने जहां जहरीली स्प्रे पी ली वहीं दूसरे ने धरने की जगह पर ही फंदा लगाने की कोशिश की। स्प्रे पीने वाले युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फंदा लगाने वाले युवक को मौके पर दूसरे साथियों ने बचा लिया। यह युवक पुलिस भर्ती के नियुक्ति पत्र देने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Ex Assembly Speaker Death : पूर्व विधानसभा स्पीकर का निधन, लंबे समय से थे बीमार
पंजाब पुलिस में 2006-17 में भर्ती हुई थी। इस दौरान युवकों के सभी टेस्ट के बाद वैरिफिकेशन भी हो चुकी है। अकाली सरकार के वक्त भर्ती के बाद अगले 5 साल कांग्रेस सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। युवक इसी की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। मान के निवास के बाहर अब 11 युवक मरणव्रत पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द नियुक्ति पत्र नहीं दिए तो सब सुसाइड कर लेंगे।
Suicide Outside CM House : शुक्रवार रात को युवक गुरजीत सिंह ने जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिससे तुरंत सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया। डाक्टर ने उसका इलाज आरंभ किया लेकिन युवक ने इलाज दौरान डक्टर का विरोध किया। धरनास्थल पर ही है एक अन्य युवक ने परने से फंदा लगाने की कोशिश भी की जिसे बाकी सदस्यों ने बचाया।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





