
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– Firing in Jahangirpuri : जहांगीरपुरी इलाके में नाबालिग द्वारा एक शख्स को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए गोली चलाई थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि पीड़ित पार्क के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन नाबालिग लड़के उसके पास आए। जिनमें से एक ने उसे गोली मारी और तीनों वहां से भाग गए।
यह भी पढ़ें : Suicide Outside CM House – CM मान के घर के बाहर दो युवकों ने की आत्महत्या करने की कोशिश, एक ने पी जहरीली दवा दूसरे ने लगाया फंदा
Firing in Jahangirpuri :
गोली सीधे पीड़ित की आंख में जाकर लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है और फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें पीसीआर कॉल के माध्यम से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घटना की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





