
नवांशहर (वीकेंड रिपोर्ट) : शहीद भगत सिंह नगर जिले में गेहूं की खरीद 2.5 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई है और अब तक विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 251724 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डाॅ शीना अग्रवाल ने कहा कि अभी तक 72741 मीट्रिक टन पनग्रेन से, मार्कफेड से 57193 मीट्रिक टन, पनसप से 59017 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन से 29440 मीट्रिक टन, एफ. सी. आई. ने 33311 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है और व्यापारियों ने 22 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
उन्होंने कहा कि अब तक किसानों के लिए उनके बैंक खातों में 453.64 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि खरीद के भुगतान में तेजी लाने के लिए संबंधित खरीद एजेंसियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और अब तक 167107 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग की जा चुकी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

