

जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : लॉक डाउन के कारण सारा शहर रेड जोन में है फिर भी शहर वासियों की जरूरत को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने कई कैटेगरी के ऑफिसेज वह जरूरी सामान की दुकानों को निर्धारित समय अनुसार खोलने के आदेश जारी किए हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर की दुकाने, स्कूटर मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान, मोबाइल रिपेयर की दुकान, प्लंबर व कार्पेंटर सहित कुल 11 कैटिगिरिया शामिल हैं ।
इनमें दुकानें खोलने का समय सुबह 7:00 से 3:00 तक निर्धारित किया गया है। जबकि इसके अलावा सर्विस प्रदान करने वाले कारीगर/मकैनिक सुबह 7:00 से शाम 7:00 बजे तक घर घर जाकर अपनी सेवाएं दे सकेंगे।


Please like our page www.facebook.com/weekendreport
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


