
मेष: आज पराक्रम भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपकी कामिज़्क शक्ति एवं अधिकारों को बढ़ाने वाला होगा। राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन तथा अभिनय आदि के क्षेत्रों में आपको अधिक सफलता की स्थिति होगी। जिससे आप खुश होंगे। भौतिक सुखों में कुछ कमी हो सकती है। स्वास्थ्य में पीड़ाओं की स्थिति से परेशान होंगे। निजी संबंध सामान्य तौर पर होंगे।
वृषभ: आज धन भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपको सम्पत्ति मामलों का अधिकारी बनाने के संकेत दे रहा है या निजी जीवन में कोई सम्पत्ति का लाभ आज होगा। कार्मिक जीवन के दायित्वों में लाभ होगा। सेहत के लिये दिन चुनौती पूर्ण हो सकता है। आदर्श पिता की भूमिका के लिये मेहनत की जरूरत होगी। किसी धर्म कार्य को स्थागित करना पड़ सकता है।
मिथुन: आज लग्न भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों की मानीटरिंग में लगे हुये होंगे। जिससे कार्य एवं उत्पादों की गुणवत्ता का स्तर और अच्छा होगा। सेहत के लिये आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशी के पल होंगे। यात्रा एवं प्रवास के मामले कष्टदायी साबित हो सकते हैं। सावधानी जरूरी होगी।
कर्क: आज इस राशि से व्यय भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप कार्यों की प्रगति में हो रही देरी को दुरूस्त करने में लगे हुये होंगे। यदि आप अधिकार सम्पन्न है तो किसी आर्थिक अनियमितता की जांच के लिये रवाना हो सकते हैं। बहुत सम्भव है कि संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होगे। सेहत के लिये दिन पीड़ा दायक हो सकता हैं।
सिंह: आज चन्द्रमा का गोचर आय भाव में होगा। जो आपकी आमदनी को और अच्छा बनाने के संकेत दे रहा है। आज आप अपने संस्थानों के संचालन हेतु अपनी सक्रियता को बढ़ाने में लगे हुये होंगे। जिससे आपका मुनाफा तय होगा। पे्रम संबंधों में परस्पर सद्व्यहारों की स्थिति होगी। भ्रष्टाचार समाप्त करने एवं पारदर्शिता को बनाने की चुनौती होगी। सेहत में पीड़ा होगी।
कन्या: आज कर्म भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे कार्मिक जीवन में अच्छी प्रगति के अवसर होगे। हालांकि भौतिक सुख एवं विद्युत आदि के कामों में कठिन परिश्रम करना होगा। वैसे आप अपने ग्राहकों के साथ अपने हित को भी महत्व देंगे। संतान पक्ष के द्वारा बातों को अनुसना करने से परेशान होगे। निजी संबंधों में परस्पर विवादों की स्थिति हो सकती है।
तुला: आज चन्द्रमा का गोचर भाग्य भाव मे होगा। जिससे किसी धार्मिक निर्माण एवं उसके रख-रखाव की तरफ आपका ध्यान हो सकता है। आज का दिन आपके पद एवं प्रतिष्ठा को और अच्छा करने वाला होगा। पारिवार में भाई बहनों के स्नेह से प्रसन्न होंगे। किन्तु लोगों की आजीविका को लेकर कुछ परेशान होगे। प्रेम संबंध में परस्पर सहयोग की कमी होगी।
वृश्चिक: आज अष्टम भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे किसी संस्था की धन वसूली की मनमानी को रोकने के लिये परेशान होंगे। किन्तु सही देनदारी के संशोधन में अधिकारियों के उत्पीडऩ का सामना करना होगा। अपने हक एवं अधिकारों को ध्यान में रख कर कार्यवाही करें। सेहत में तनाव एवं पीड़ाओं की स्थिति हो सकती है। अपने खान-पान का ध्यान दें।
धनु: आज दारा भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने की पहल होगी। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्रों में किसी अधिकारी के व्यवहारों से परेशान होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां होगी। किन्तु लेन-देने के मामलों में आपको और कड़ी निगरानी रखनी होगा। अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा एवं सम्मान को हांनि पहुंच सकती है। ध्यान दें।
मकर: आज षष्ठ भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने कामों की समीक्षा बैठक को अधिकारियों के साथ कर सकते हैं। यदि आप सुरक्षा एवं बैंक कर्मचारी है। तो आपको कुछ पुराने लेन-देन को निपटाने में सहयोग होगा। दिया गया ऋण के वापस होने के पूरे आसार होगे। सेहत कमजोर या पीड़ा से युक्त हो सकती है। उचित खान-पान का क्रम न तोड़ें।
कुम्भ: आज सुत भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपना पिछला भुगतान चुकाने में सक्षम होंगे। क्योंकि संस्था हेतु जो सेवाये एवं उत्पाद लिये गये है। उनका भुगतान आज सम्भव होगा। प्रेम संबंध मधुरता के संकेत दे रहे हैं। जिससे प्रसन्न होंगे। पद के दुरूपयोग हेतु आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी की जरूरत होगी।
मीन: आज सुख भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जो राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में आपको कुछ और अवसरों को देने वाला होगा। किन्तु इस हेतु आपको और अपने प्रयासों को तेज करने की जरूरत होगी। धन एवं लेन-देन के मामलों में कुछ परेशान होंगे। किसी मित्र से मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। अनावश्यक विवादों से बचने की जरूरत होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





