





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Shri Ram Katha in Jalandhar : जालंधर के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 22 से 28 नवंबर 2026 तक श्रीराम कथामृत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विश्वविख्यात मानस मर्मज्ञ साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करवाएंगी।
साईं दास स्कूल ग्राउंड में होगा कार्यक्रम
आयोजकों की ओर से जारी पोस्टर के अनुसार, कथा का आयोजन साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक, जालंधर में होगा। प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक कथा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और उनके आदर्शों से जुड़ी कथा सुन सकेंगे।
Shri Ram Katha in Jalandhar : कथा के बाद ब्रह्मज्ञान की दीक्षा का अवसर
कार्यक्रम के पोस्टर में बताया गया है कि कथा के उपरांत ब्रह्मज्ञान की दीक्षा द्वारा ईश्वर दर्शन का अवसर भी मिलेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लंगर-भंडारे की व्यवस्था की जाएगी।
श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर श्रीराम कथा का लाभ लेने की अपील की है। कथा से जुड़े अपडेट के लिए पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन किया जा सकता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


