





टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Vivo X500 Series : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रही है। कंपनी 26 नवंबर 2026 को Vivo X500 सीरीज पेश करेगी। इसका आधिकारिक टीजर भी जारी किया जा चुका है। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला एक्सटर्नल कैमरा लेंस सपोर्ट है, जो मोबाइल फोटोग्राफी को नया अनुभव दे सकता है।
तीन मॉडल के साथ आएगी प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट
वीवो इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max लॉन्च करेगी। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसके लिए वीवो ने कैमरा ऑप्टिक्स कंपनी ZEISS के साथ साझेदारी की है। स्मार्टफोन के साथ Vivo X500 Pro Max Photography Kit और Vivo Imaging Grip Kit भी पेश की जाएगी। इन एक्सेसरीज की मदद से यूजर्स को स्मार्टफोन पर प्रोफेशनल कैमरा जैसा अनुभव देने की कोशिश की जाएगी।
Vivo X500 Pro Max में मिलेंगे खास कैमरा फीचर्स
सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Vivo X500 में फ्लोटिंग कैमरा मॉड्यूल डिजाइन के साथ ZEISS ट्यून्ड कलर, इमेजिंग प्रोफाइल और क्रिएटिव टूल्स मिलने की जानकारी दी गई है। वहीं, Vivo X500 Pro में फ्लैगशिप कैमरा सेटअप और बेहतर प्रोसेसिंग पावर मिलने की उम्मीद है। सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Vivo X500 Pro Max में ZEISS TrueDynamic प्राइमरी कैमरा और डेडिकेटेड टेलीफोटो ऑटो-फोकस ट्रैकिंग वीडियो सिस्टम दिया जाएगा। इससे कम रोशनी और तेजी से मूव करने वाले ऑब्जेक्ट्स की वीडियो रिकॉर्डिंग में मदद मिल सकती है।
Vivo X500 Series : Vivo Watch GT2 भी होगी लॉन्च
स्मार्टफोन सीरीज के साथ कंपनी अपनी नई स्मार्टवॉच Vivo Watch GT2 भी भारतीय बाजार में उतारेगी। इसकी लॉन्चिंग 26 नवंबर को होगी। इस वॉच में 2.07 इंच का Ultra Vision डिस्प्ले दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि Vivo Watch GT2 फुल चार्ज होने पर 25 दिनों तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसमें ऑलवेज-ऑन बायोमेट्रिक फीचर भी मिलेगा, जिससे यूजर्स अपनी सेहत से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।
स्मार्टफोन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास होगी सीरीज
Vivo X500 सीरीज में एक्सटर्नल कैमरा लेंस और फोटोग्राफी एक्सेसरीज का सपोर्ट इसे दूसरी फ्लैगशिप सीरीज से अलग बना सकता है। अब भारतीय ग्राहकों को 26 नवंबर को होने वाले लॉन्च का इंतजार है, जहां फोन की कीमत और अन्य फीचर्स की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


