





जलालाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalalabad DSP Office Firing : जलालाबाद में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब डीएसपी कार्यालय के बाहर अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार उन्हें पहले ही सूचना मिली थी कि बत्तीवाला चौक की तरफ से कुछ संदिग्ध युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर डीएसपी कार्यालय की ओर जा रहे हैं। इसी दौरान कार्यालय के बाहर फायरिंग की घटना हुई।
दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल बरामद
थाना सिटी जलालाबाद के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित धवन ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान सोना सिंह उर्फ सोनू निवासी अमीर खास और आकाश पुत्र परमजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद की है। शुरुआती जांच में दोनों से पूछताछ की जा रही है और घटना में उनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
Jalalabad DSP Office Firing : फरार आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी
पुलिस के अनुसार घटना के बाद कुछ अन्य संदिग्ध युवक मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए शहर और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की गई है। विभिन्न पुलिस टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।
फोरेंसिक जांच से खुलेगा फायरिंग का राज
इंस्पेक्टर मोहित धवन ने बताया कि अब तक की जांच में एक राउंड फायर होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली बरामद पिस्तौल से चलाई गई थी या किसी अन्य हथियार से। इस पहलू को स्पष्ट करने के लिए फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


