





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Festival Special Train : नवरात्रि और दशहरा के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है। नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे संचालित करने का फैसला लिया गया है। पहले यह स्पेशल ट्रेन 8 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 के बीच चलाने की योजना थी, लेकिन त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए अब इसे 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026 तक भी अतिरिक्त फेरों के रूप में चलाया जाएगा।
नई दिल्ली से कटरा के लिए विशेष ट्रेन
ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर ठहरते हुए अगले दिन दोपहर 12:00 बजे कटरा पहुंचेगी।
Festival Special Train : वापसी में भी मिलेगी सुविधा
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 3, 4 और 5 अक्टूबर 2026 को रात 9:00 बजे कटरा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
राजधानी एक्सप्रेस में भी बढ़ेगी सीटों की संख्या
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने 12426 जम्मू तवी–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय भी लिया है। यह अतिरिक्त कोच 4, 5, 10, 14, 15, 16 और 17 अक्टूबर के अलावा 18 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक जम्मू तवी से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और त्योहारों के दौरान यात्रा अधिक सुगम होगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


