

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Jio Canva Free Subscription : रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर की घोषणा की है। कंपनी ने लोकप्रिय डिजाइन प्लेटफॉर्म Canva के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत पात्र Jio यूजर्स को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार इस ऑफर की कुल कीमत करीब ₹4,000 तक है।
किन Jio प्लान्स पर मिलेगा Canva का फायदा?
Jio ग्राहकों को कौन-सा Canva सब्सक्रिप्शन मिलेगा, यह उनके रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा।
- ₹399 वाले पात्र रिचार्ज प्लान पर Canva Pro मिलेगा।
- ₹349 और उससे ऊपर के पात्र 2GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान पर Canva Pro Lite का लाभ मिलेगा।
- इस ऑफर के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क या छिपा हुआ चार्ज नहीं लिया जाएगा।
- सब्सक्रिप्शन की वैधता 12 महीने होगी।
छात्रों, क्रिएटर्स और कारोबारियों के लिए फायदेमंद
Canva के प्रीमियम टूल्स की मदद से छात्र, कंटेंट क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स और छोटे व्यवसायी आसानी से डिजाइन तैयार कर सकेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग सामग्री, स्कूल प्रोजेक्ट और त्योहारों की शुभकामना पोस्ट जैसे कई काम मोबाइल से ही किए जा सकेंगे। खास बात यह है कि Canva पर हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में भी कंटेंट तैयार किया जा सकता है।
Jio Canva Free Subscription : Canva Pro Lite में क्या-क्या मिलेगा?
Canva Pro Lite उपयोगकर्ताओं को लाखों प्रीमियम टेम्पलेट्स, फोटो, वीडियो और फॉन्ट्स का एक्सेस मिलेगा। इसके साथ ही:
- Background Remover
- Magic Resize
- 50GB Cloud Storage
जैसे फीचर्स भी उपलब्ध होंगे।
Canva Pro में मिलेंगे एडवांस AI फीचर्स
Canva Pro उपयोगकर्ताओं को Pro Lite के सभी फीचर्स के अलावा:
- Canva AI
- Content Planner
- ज्यादा AI उपयोग सीमा
- 100GB Cloud Storage
जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी।
ऐसे करें ऑफर एक्टिवेट
पात्र Jio ग्राहक MyJio ऐप खोलकर Canva ऑफर सेक्शन में जाएं और ऑफर को एक्टिवेट करें। इसके बाद वे सीधे Canva के प्रीमियम डिजाइन टूल्स का उपयोग शुरू कर सकते हैं।
Jio Canva Free Subscription : Jio का क्या है मकसद?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट किरण थॉमस ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य AI आधारित डिजाइन टूल्स को देशभर के लाखों लोगों तक पहुंचाना है। उनका मानना है कि इससे छात्र, कंटेंट क्रिएटर्स और छोटे कारोबारी अपनी पसंदीदा भाषा में बेहतर तरीके से सीख और काम कर सकेंगे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


