

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब के लोगों को जल्द ही गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 2 सितंबर से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। इसके चलते कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जबकि 3 और 4 सितंबर को कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
1 सितंबर को सीमित जिलों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 1 सितंबर को फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मोगा, मानसा, बरनाला, संगरूर, तरनतारन और अमृतसर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
Punjab Weather Update : 2 सितंबर से पूरे पंजाब में एक्टिव होगा मानसून
2 सितंबर को मानसून पूरे पंजाब में फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
3 और 4 सितंबर को भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 3 और 4 सितंबर को बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना जताई है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं लुधियाना, पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब के अलावा मालवा क्षेत्र के बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फरीदकोट और फिरोजपुर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


