

धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- September Bank Holidays : डिजिटल बैंकिंग के दौर में भले ही अधिकांश काम मोबाइल और इंटरनेट के जरिए घर बैठे हो जाते हों, लेकिन कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आज भी बैंक शाखा जाना जरूरी होता है। ऐसे में यदि आप सितंबर 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। विभिन्न त्योहारों, क्षेत्रीय आयोजनों और साप्ताहिक अवकाश के कारण सितंबर महीने में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।
4 सितंबर: जन्माष्टमी पर कई राज्यों में बैंक बंद
4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (वैष्णव) और कृष्ण जयंती के अवसर पर अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
रविवार और दूसरे शनिवार का अवकाश
- 6 सितंबर (रविवार) – देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 सितंबर (दूसरा शनिवार) – पूरे देश में बैंक अवकाश रहेगा। इसी दिन गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण भी छुट्टी रहेगी।
- 13 सितंबर (रविवार) – सभी बैंक बंद रहेंगे।
गणेश चतुर्थी पर इन शहरों में अवकाश
- 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, विनायक चतुर्थी और हरतालिका तीज के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
- 15 सितंबर को संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी (दूसरे दिन) के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक अवकाश रहेगा।
20 और 21 सितंबर को भी छुट्टियां
- 20 सितंबर (रविवार) – देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 21 सितंबर – श्रीमंत शंकरदेव एवं श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
क्षेत्रीय त्योहारों पर भी रहेगा अवकाश
- 22 सितंबर – करमा पूजा के कारण रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 सितंबर – महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक अवकाश रहेगा।
- 25 सितंबर – इंद्रजात्रा पर्व के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
महीने के अंत में फिर छुट्टियां
- 26 सितंबर (चौथा शनिवार) – देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 27 सितंबर (रविवार) – सभी बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
September Bank Holidays : ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान भी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और अन्य डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही निपटा लें।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


