

बाबा बकाला साहिब (वीकैंड रिपोर्ट)- Baba Bakala Sahib Mela Traffic Diversion : ऐतिहासिक जोड़ मेले और विभिन्न राजनीतिक सम्मेलनों के मद्देनजर बाबा बकाला साहिब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंजाब पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमन-कानून बनाए रखने के लिए 5 जिलों की पुलिस फोर्स के साथ पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) की दो कमांडेंटों की भी तैनाती की जाएगी। इसके चलते तहसील परिसर पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील नजर आएगा।
5 जिलों की पुलिस संभालेगी सुरक्षा मोर्चा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेले के दौरान पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर देहाती और अमृतसर शहरी पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा PAP की अतिरिक्त टुकड़ियां भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगी।
28 अगस्त को बदले जाएंगे ट्रैफिक रूट
सब-डिवीजन बाबा बकाला साहिब के डीएसपी सुखपाल सिंह और थाना ब्यास के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को मेले वाले दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं। अमृतसर से जालंधर आने-जाने वाले वाहनों को मानावाला, तरनतारन बाईपास, गोइंदवाल साहिब, करतारपुर और कपूरथला मार्ग से होकर गुजरना होगा।
Baba Bakala Sahib Mela Traffic Diversion : जालंधर-बटाला रूट पर भी रहेगा बदलाव
जालंधर से बटाला आने-जाने वाली ट्रैफिक को सुब्हानपुर, नडाला, रड़ा मोड़ और श्री हरगोबिंदपुर साहिब मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं बटाला से जालंधर जाने वाले वाहनों को श्री हरगोबिंदपुर साहिब और टांडा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
लोगों से सहयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक जाम और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


