

जलंधर (वीकेंड रिपोर्ट) 15 अगस्त Holiday on 17 august: 80वें आज़ादी दिवस के मौके पर आज स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह करवाया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सैनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को जिला जलंधर के सभी सरकारी/प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया।
इस मौके पर उन्होंने स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों की मेहनत की भी प्रशंसा की, जिन्होंने अपनी शानदार और देशभक्ति के रंग में रंगी प्रस्तुतियों से जिला स्तरीय समारोह को चार चांद लगाए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


