

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Alert : पंजाब में इन दिनों उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में मानसून की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। इसी को देखते हुए 28 और 29 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 30 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कई जिलों में तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
Punjab Weather Alert : पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में बरसे बादल
रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला।
गर्मी से मिलेगी राहत
यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो अगले तीन दिनों में होने वाली बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम पहले की तुलना में अधिक सुहावना हो सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


