

मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- Mohali Police Encounter with Drug Smugglers : पंजाब के मोहाली में सोमवार सुबह पुलिस और कथित नशा तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। इंडस्ट्रियल एरिया में हुई इस कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान एसएचओ की सरकारी गाड़ी भी गोली लगने से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जसकरन और लखविंदर घायल हो गए, जबकि गगन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों को इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी संदीप हंस मौके पर पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को पुलिस टीम पर हुआ था हमला
एसएसपी संदीप हंस के अनुसार, शनिवार को थाना सोहाना क्षेत्र में नारकोटिक्स टीम नशा तस्करों का पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन तभी कार में सवार अन्य बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए। इस हमले में दो पुलिस कांस्टेबल घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई विशेष टीमें गठित कीं और अमृतसर, अंबाला तथा पटियाला समेत विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी। साथ ही आरोपियों के परिजनों से उन्हें आत्मसमर्पण करने की अपील भी की गई थी।
Mohali Police Encounter with Drug Smugglers : दो ने किया सरेंडर, तीन आरोपियों से हुई मुठभेड़
पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि गगन, जसकरन और लखविंदर इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए थे। पुलिस के पहुंचते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जसकरन और लखविंदर घायल हो गए, जबकि गगन को गिरफ्तार कर लिया गया।
हथियार बरामद, नेटवर्क की जांच तेज
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर का हथियार और तलवारें बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से मारपीट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे गिरोह, उसके आपराधिक नेटवर्क और नशा तस्करी से जुड़े अन्य साथियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


