

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Heavy Rain Alert : पंजाब में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 27 जुलाई की रात तक मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा, लेकिन 28 से 30 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने संभावित मौसम बदलाव को देखते हुए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
तापमान में बढ़ोतरी, कई जिलों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम सामान्य रहा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। राज्य का सबसे अधिक तापमान भाखड़ा डैम (नंगल, रूपनगर) में 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान थीन डैम में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो अमृतसर में सबसे अधिक 11.6 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा होशियारपुर में 10.0 मिमी, गुरदासपुर में 6.0 मिमी, जालंधर में 5.0 मिमी, पठानकोट में 4.5 मिमी, लुधियाना में 1.8 मिमी और पटियाला में 1.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
Punjab Heavy Rain Alert : 28 से 31 जुलाई तक रहेगा बारिश का असर
मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को पंजाब के उत्तरी और पूर्वी जिलों में 12 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा होने की संभावना जताते हुए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 27, 30 और 31 जुलाई को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना व्यक्त की गई है।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
संभावित जलभराव और फसलों को नुकसान की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने, खुले में रखी फसलों और सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने तथा कमजोर और जर्जर इमारतों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि सतर्कता बरतकर किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


